WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (91k+) Join Now

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022: आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी हुआ, इस प्रकार होगा आवेदन

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा कॉन्स्टेबल पायनियर के पदों की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है।  आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती कॉन्स्टेबल कारपेंटर के 56  पदों तथा Mason के 31 पद, पलंबर के 21 पद पर की जा रही है।  आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।   आइटीबीपी कांस्टेबल पायनियर भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 19 अगस्त 2022 से शुरू होंगे  तथा  जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2022 तक रखी गई है। ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि नीचे लेख के माध्यम जान सकते हैं। याद रखें आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को अवश्य देखें। 

ITBP Constable Recruitment 2022 Age Limit

आइटीबीपी कांस्टेबल पायनियर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष तक रखी गई है तथा इसी के साथ अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तक रखी गई है।  इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना को 17 सितंबर 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इसी के साथ इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के द्वारा अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है। 

व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022 Application Fee

आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ,ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस  श्रेणी के आवेदकों हेतु ₹400आवेदन शुल्क के रूप में लिया जाएगा।  जबकि इस भर्ती में एससी, एसटी पीएच तथा महिला श्रेणी के आवेदकों हेतु निशुल्क आवेदन लिया जाएगा। 

ITBP Constable Recruitment 2022 Education Qualification 

आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से दसवीं पास रखी गई है।  इसके अलावा उम्मीदवारों के पास किसी भी संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना आवश्यक है।  शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी हुई  विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जांच पड़ताल करें। 

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022 Selection Process

आइटीबीपी कॉन्स्टेबल पायनियर  रिक्रूटमेंट 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:- 

  • Physical Efficiency Test (PET)
  • Physical Standard Test  
  • Trade Test and Detailed Medical Exam
  • Written Examination

How to Apply ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022

बहुत सारे उम्मीदवार हैं जो आइटीबीपी कांस्टेबल पायनियर भर्ती 2022 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उनके मन में सवाल हैं कि हम आइटीबीपी कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। ऐसे उम्मीदवारों के लिए हम कुछ स्टेप्स सांझा कर रहे हैं जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने में आसानी होगी।

  • सबसे पहले उम्मीदवार  आइटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। 
  • आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक देखें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को ठीक से भरें, साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट फोटो और सिग्नेचर आदि अपलोड करें। 
  • उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना ना भूलें। 
  • सफलता पूर्ण आवेदन के बाद आवेदन फॉर्म का सुरक्षित प्रिंटआउट निकलवा ले। 

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022 Important Links 

Start ITBP Constable Pioneer Vacancy 2022 Form 19 August 2022 
Last Date Application Form01 October 2022
Apply OnlineClick Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram / Whatsapp Group Click Here

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

आइटीबीपी कांस्टेबल  पायनियर भर्ती 2022 मैं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर  2022 तक रखी गई है।

ITBP Constable Pioneer Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 में उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी ऊपर लेख में मौजूद है। 

DMCA.com Protection Status