WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (91k+) Join Now

Rajasthan New Bharti Update: राजस्थान में होगी 1359 पदों के लिए नई भर्ती, पूरी डिटेल यहां देखें

Rajasthan New Bharti Update: राजस्थान प्रदेश के हजारों बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है क्योंकि हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पुलिस कार्यालय थानों और चौकियों में 1369 पदों पर नवीन भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्वीकृति प्रदान की है। आप सभी को बता दें कि साथी में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा कई नए शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस थाने और पुलिस चौकियां खोलने को लेकर भी मंजूरी प्रदान की है।

आप सभी को बता दें कि राजस्थान में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की परेशानियों को समझते हुए राज्य सरकार द्वारा अहम निर्णय लिया है।यह भर्ती राजस्थान में 1369 पदों के लिए होगी जिसमें आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड रुपए की स्वीकृति गहलोत सरकार ने दी है।

 मुख्यमंत्री गहलोत के आदेश के अनुसार मुख्य (भरतपुर), परबतसर (नागौर), खैरवाड़ा (उदयपुर), एडीएफ (धौलपुर) एवं लालसोट (दौसा) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों हेतु प्रति कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 3-3 पद कुल 30 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौंली (सवाईमाधोपुर), खण्डेला (सीकर), अजीतगढ़ (सीकर), सिवाना (बाडमेर) एवं आहोर (जालौर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इनके लिए उप पुलिस अधीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4-4 पद कुल 63 पद सृजित होंगे।

Rajasthan New Bharti Update

शहरों में और ग्रामीण इलाकों में पुलिस थाने 

वैशाली नगर (अलवर), मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर), श्रीनाथ जी (राजसमंद), गोकुलपुरा (सीकर) एवं सदर पुलिस थाना बयाना (भरतपुर) में नवीन शहरी पुलिस थाने खुलेंगे। इनमें निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 5, सहायक उप निरीक्षक के 6, हैड कांस्टेबल के 8, कांस्टेबल के 38 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 300 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार बासदयाल (अलवर), हदां (बीकानेर), राहुवास (दौसा), तनोट (जैसलमेर) एवं गोठड़ा (झुंझुनूं) में नवीन ग्रामीण थाने खुलेंगे। इनमें थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 225 पद है।

इसमें 3 महिला पुलिस थाने भी खुलेंगे 

महिला पुलिस थाना, डीडवाना (नागौर), महिला पुलिस थाना, नावां (नागौर) एवं महिला पुलिस थाना, कोटपूतली (जयपुर) के लिए प्रति थाना उप निरीक्षक का 1, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 3 एवं कांस्टेबल मय ड्राइवर के 22 पद कुल 90 पद सृजित होंगे।

क्रमोन्नत पुलिस थानों में पदों का सृजन

प्रदेश की 10 पुलिस चौकी पुलिस थानों में क्रमोन्नत की गई है। इनमें अंगाई (धौलपुर), मोर (टोंक), सुलताना (झुंझुनूं), बबाई (झुंझुनूं), जनूथर (भरतपुर), निम्बी जोधा (नागौर), बडू (नागौर), डाबला (सीकर), कैलाशनगर (सिरोही) एवं जाजोद (सीकर) पुलिस चौकी क्रमोन्नत हुई है। अब इन पुलिस थानों में में प्रति थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद सृजित किए जाएंगे। इन 10 क्रमोन्नत थानों में कुल 395 पद सृजित होंगे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 38 नवीन पुलिस चौकियां भी खोली जाएंगी। प्रति चौकी उप निरीक्षक का 1 एवं कांस्टेबल के 6 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार इन नवीन पुलिस चौकियों में कुल 266 पद सृजित होंगे। इन पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों के सृजन से प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

DMCA.com Protection Status