SSC Stenographer Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ की भर्ती के विभिन्न पदों के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है।इस भर्ती की अधिसूचना एसएससी द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 अगस्त 2022 को जारी की है। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 20 अगस्त 2022 से शुरू हो चुके हैं। तथा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 सितंबर 2022 तक रखी गई है।
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम का आयोजन नवंबर 2022 में करवाया जाएगा। SSC Stenographer Recruitment 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क आदि नीचे लेख के माध्यम जान सकते हैं। याद रखें आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एक बार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को अवश्य देखें।
SSC Stenographer Recruitment 2022 Age Limit
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के ग्रुप सी के पद हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तक रखी गई है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखी गई है। इसके अलावा ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्षतथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तक रखी गई है।इस भर्ती में उम्मीदवार की आयु सीमा गणना 1 अगस्त 2022 के अनुसार ज्ञात की जाएगी। आयु सीमा से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को जरूर देखें।
व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here
SSC Stenographer Recruitment 2022 Application Fee
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के पदों हेतु आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी हेतु आवेदन शुल्क ₹100 लिया जाएगा। इसी के साथ इस भर्ती में एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों हेतु किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकेंगे।
SSC Stenographer Recruitment 2022 Education Qualification
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास टाइपिंग का अच्छा नॉलेज होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को जरूर देखें।
SSC Stenographer Recruitment 2022 Selection Process
एसएससी स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2022 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:-
- Online Written Exam
- Stenography Skill Test
- Document Verification
- Medical Examination
How to Apply SSC Stenographer Recruitment 2022
बहुत सारे उम्मीदवार हैं जो एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उनके मन में सवाल हैं कि हम एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी तथा ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। ऐसे उम्मीदवारों के लिए हम कुछ स्टेप्स सांझा कर रहे हैं जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने में आसानी होगी।
- सबसे पहले उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद SSC Stenographer Vacancy 2022 की जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक देखें।
- इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारियों को ठीक से भरें, साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट फोटो और सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
- उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना ना भूलें।
- सफलता पूर्ण आवेदन के बाद आवेदन फॉर्म का सुरक्षित प्रिंटआउट निकलवा ले।
SSC Stenographer Recruitment 2022 Important Links
Start SSC Stenographer Vacancy 2022 Form | 20 August 2022 |
Last Date Application Form | 05 September 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram / Whatsapp Group | Click Here |
SSC Stenographer Vacancy 2022 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 मैं ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 सितंबर 2022 तक रखी गई है।
SSC Stenographer Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2022 में उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी हुई विस्तृत जानकारी ऊपर लेख में मौजूद है।