WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (91k+) Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana 2023: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलेंगे 64 लाख  रुपए, यहां देखें पूरी डिटेल

Sukanya Samriddhi Yojana 2023: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलेंगे 64 लाख  रुपए, यहां देखें पूरी डिटेल- केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न वर्ष अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है। इसी के तहत सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 22 जनवरी 2015 को की गई थी।  सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के अंतर्गत सरकार का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के भविष्य को सुधारना है। क्योंकि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के अंतर्गत लड़कियों के लिए बचत खाता खोला जाता है। जो बचत खाता सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत खोला जाता है उसमें लड़कियों को बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। अगर किसी लड़की की उम्र 10 साल से कम है ऐसी लड़कियों का खाता भारतीय पोस्ट ऑफिस राष्ट्रीय बैंक तथा अन्य  विभिन्न एजेंसी में खोला जाता है।आप इस लेख के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना 2023 से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन के लिए पात्रता, दस्तावेज इसके अलावा आवेदन से जुड़ी हुई प्रमुख जानकारी हासिल कर सकते हैं।


Sukanya Samriddhi Yojana 2023
Sukanya Samriddhi Yojana 2023

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Overview

Name of YojanaSukanya Samriddhi Yojana 2023
YearJanuary 2023
Beneficiary 0 to 10 year old girls
Investment AmountMinimum 250/-Maximum investment – 150000/-total duration 15 years
How many total accounts can be opened in the family?Only for 2 girls (Accounts of three daughters can be opened on the condition of having twin daughters for the second time after the first daughter.)
Maturity21 Years

व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 से जुड़ी सामान्य जानकारी 

हम सभी को पता है कि देश में गरीब लोगों को अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए पैसे एकत्रित करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में यह काम बेटी के पिता द्वारा पहले ही करना पड़ता है क्योंकि वह अपने बेटी को महत्वपूर्ण पढ़ाई भी करवा सकें तथा साथ ही में शादी भी कर सकें। कोई भी गरीब परिवार अपनी लड़की के लिए बचत खाता पोस्ट ऑफिस इसके अलावा अन्य एजेंसी में न्यूनतम ₹250 के साथ खुलवा सकते हैं। इसके अलावा बचत खाते के तहत 1.5 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। बेटी के परिवार द्वारा इस योजना के तहत 15 साल तक रुपए जमा करवाने होते हैं यह योजना 21 साल में कंप्लीट हो जाती है। फिलहाल समय में सुकन्या समृद्धि योजना में इंटरेस्ट दर 7.6 % चल रही है जो बहुत ही अच्छी है। सुकन्या समृद्धि योजना 2023 देश के उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण योजना है जो गरीबी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। 

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 की ब्याज दर 

आप सभी को बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वाले खाताधारकों के इस समय ब्याज दर 7.6 % चल रही है। इस योजना में भारत सरकार द्वारा हर तिमाही पर अलग ब्याज दरें तय की जाती है। वर्तमान समय में ब्याज दरें जनवरी 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक 7 .6 % की ब्याज दरें निर्धारित की गई है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Eligibility योग्यता

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाली बालिकाओं की निम्नलिखित योग्यता होनी जरूरी है:-

  • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिए लड़की का खाता जन्म से 10 वर्ष तक की आयु तक खुलवाया जा सकता है।आप सभी को बता दें कि लड़की की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए तब ही खाता खुलेगा।
  • एक परिवार में केवल दो ही लड़कियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में शामिल हो सकते हैं। इस योजना में अकाउंट कुछ आम मामलों में जुड़वा बच्चे होने पर  2 से अधिक लड़कियों के खाते खुलवा सकते हैं।
  • एक लड़की  के नाम से एक ही सुकन्या समृद्धि योजना 2023 में खाता खुलवाया जा सकता है। यानी इसमें एक लड़की द्वारा विभिन्न खाते नहीं खुलवाया जा सकते।
  • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के अंतर्गत बचत खाता केवल लड़की के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा खोला जा सकेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Required Documents

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के लिए खाता खोलने वाले खाताधारकों के पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होना अति आवश्यक है।

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  •  बालिका के माता-पिता या इसके प्रति कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, बिजली बिल या टेलीफोन का बिल होना अति आवश्यक है।
  • बालिका का पेन कार्ड।

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत प्रतिवर्ष कितने पैसे देने होंगे 

सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत पात्र बालिकाओं को प्रति महीने ₹1000 जमा करवाने का प्रावधान रखा गया था। लेकिन फिलहाल इसे कम कर दिया गया है अब ढाई ₹250 प्रति माह जमा करवाकर इस योजना में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में बालिकाओं के खाते में ढाई ₹100 से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा करवा सकते हैं। बालिका का बैंक अकाउंट खुलवाने के बाद 14 साल तक निवेश करना अति आवश्यक है।  

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Benefit लाभ

  • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 में निवेश करने वाली बालिकाओं को आयकर अधिनियम के अनुसार कर कटौती के लाभ के मिलेंगे। सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत आवेदन के  लिए पात्र बालिकाओं के 1.5 लाख रुपए तक की कर कटौती स्वीकृत है। इस योजना में इन्वेस्टमेंट किए हुए पैसों का ब्याज वार्षिक आधार पर जमा होता रहता है। इससे होने वाले ब्याज पर किसी भी प्रकार का इनकम टैक्स नहीं लगाया जाता है।  
  • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत देश का कोई भी व्यक्ति अपनी 10 वर्ष  से कम उम्र की लड़की का अकाउंट खुलवा सकते हैं।
  • इस योजना में टैक्स छूट का  ]बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा किया जा सकता है। 
  • आप सभी को बता दें कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अनुसार छूट प्रदान की गई है शेष धनराशि सुकन्या समृद्धि योजना की परिपक्वता के बाद मिलेगी।
  • जिस बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाते में जमा की गई धनराशि को अपने लड़की के 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए कुल जमा राशि में से 50% ही निकाल सकते हैं। अगर उनकी बेटी 21 साल की हो जाती है उनके बाद शादी के लिए संपूर्ण धनराशि निकाल सकते हैं।
  • इस योजना में संभल होने वाली बालिकाओं को न्यूनतम ₹250 खाते में जमा करवाने होते हैं।  जिससे बालिका का अकाउंट आसानी से खुल जाता है। 
  • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 लड़कियों के लिए छोटी वह बचत योजना है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत लाभ प्राप्त करने वाले उम्मीदवार राष्ट्रीयकृत बैंक ,पोस्ट ऑफिस ,एसबीआई ,आईसीआईसीआई ,पीएनबी ,एक्सिस बैंक ,एचडीएफसीसहित विभिन्न बैंकों में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं।  

व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें- Click Here

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Calculator

  • यदि आप अपनी बालिका के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 रुपए प्रति महीने जमा करते हैं तो 1 वर्ष में आप 12,000 रुपए जमा करते हैं। इस तरह आप 15 साल में कुल 1,80,000 रुपए का निवेश करेंगे और आपको 3,29,212 रुपए ब्याज मिलेगा। इस तरह से आपको मैच्योरिटी पर कुल 5,09,212 रुपए मिलेंगे।
  •  यदि आप  अपनी बालिका के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में प्रति महीने 5000 रुपए जमा करते हैं तो आप 1 वर्ष में कुल 60,000 रुपए निवेश करेंगे। इस तरह से आप 15 सालों में कुल 9,00,000 लाख रुपए का निवेश करेंगे। इसमें यदि 7.6% की ब्याज दर से देखा जाए तो मैच्योरिटी पर आपको 25,46,062 रुपए मिलेंगे।
DMCA.com Protection Status